Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएचसी सोहावल में सीएमओ को कूड़े में मिला बायोमेडिकल वेस्ट

सीएचसी सोहावल में सीएमओ को कूड़े में मिला बायोमेडिकल वेस्ट


अयोध्या। सीएमओ डा संजय जैन ने सीएचसी सोहावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें लैब के पीछे मौजूद कूड़े में बायोमेडिकल वेस्ट मिला। यहां बायोमेडिकल वेसट के निस्तारण का सही तरीके से प्रयोग नहीं किया जा रहा था। अस्पताल में सीएमओं को कई कमियां मिली। जिसके निस्तारण का उन्होंने निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि डिजीटल एक्सरे डेढ़ से दो मीटर की दूरी पर लैब एप्रैन पहनकर किया जा सकता है। अस्पताल के पास तीन लैब एप्रैन है। सरकार ने डिजिटल एक्सरे की सुविधा दी है। तो उसका लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान लैब का रखरखाव ठीक नहीं मिला। यहां समान व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा गया था। पीछे कूड़ा करकट में बायो मेडिकल वेस्ट का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके लिए लैब को व्यवस्थित रखने के लिए कहा गया है। इन्वर्टर के बैट्री कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए सीएचसी को पांच लाख बजट आवंटित है। उन्होंने बताया कि इस समय संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक, समेत कई अभियान चल रहे है। इसको लेकर एएनएम से वार्ता की गई। एक एएनएम अपने अधीनस्थ 10 से 12 आशाओं को शिक्षित कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments