Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या54 वें जन्मदिवस पर 54 किलो लड्डू से किया गया सीएम योगी...

54 वें जन्मदिवस पर 54 किलो लड्डू से किया गया सीएम योगी का अभिनंदन


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा 54 किलो का विशाल लड्डू बनवाया गया, जिसे पूजन के बाद राहगीरों में वितरित किया गया। आयोजन स्थल टेढ़ी बाजार चौराहे पर श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने पूजन कर मुख्यमंत्री योगी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्र और धर्म की सेवा में समर्पित है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व और कार्यों की सराहना करते हुए आगामी सप्ताह भर अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की। इनमें सेवा कार्य, भंडारा, वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गोसेवा प्रवीण दूबे, जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनकर, उमेश लखमानी, पं रमेश शास्त्री, अशोक कुमार शर्मा, प्रदीप पाठक, विजय शंकर पाण्डेय, बृजराज सिंह, प्रज्ञा श्रीवास्तव, राजकमल सिन्हा किरन देवी, सागर सोनकर, दीपू सोनकर, हरि नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments