Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत में चलाया गया स्वच्छता...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान


आलापुर अंबेडकर नगर। जिले के नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। बता दें कि स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत पूरे भारत में यह कार्यक्रम बीते 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जा रहा है । इसी अभियान के तहत नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टोली जगह-जगह लोगों को जागरूक किया एवं साफ सफाई के प्रति लोगो को शपथ भी दिलाया । सफाई अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया भी सफाई करते हुए दिखाई दी।

बातचीत में नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर की अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया ने बताया कि नगर पंचायत में कहीं भी गंदगी ना रहे इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अभियान के तहत अन्य वार्डों में भी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा और साफ सफाई जोर-शोर से की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments