Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचलाया गया स्वच्छता अभियान

चलाया गया स्वच्छता अभियान


अयोध्या। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वभाव-स्वच्छता, संस्कार-स्वच्छता “ कार्यक्रम का आयोजन सुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन, उ०प्र० राज्य शाखा द्वारा प्रदेश के विभिन्न सार्वजनिक सुलभ शौचालयों पर किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हाईजीन में सभी लोगों की जिम्मेदारी एंव भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया गया। अयोध्या में जानकी महल रोड एवं कनक भवन स्थित सार्वजनिक शौचालयों पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, महेन्द्र शुक्ला, नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता आर.पी. यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा, सफाई निरीक्षक बृजेन्द्र वर्मा एवं संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments