Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजन्माष्टमी से पहले होंगे पूजा स्थलों की सफाई व मरम्मत: महापौर

जन्माष्टमी से पहले होंगे पूजा स्थलों की सफाई व मरम्मत: महापौर


अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पहले नगर निगम 23 प्रमुख पूजा स्थलों की सफाई, मार्गों व नालियों की मरम्मत तथा प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। यह जानकारी महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जन्माष्टमी पूजा समितियों के साथ नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक के दौरान दी। बैठक का आयोजन केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के संयोजन में हुआ।

महापौर ने बताया कि नगर निगम एक कंट्रोल रूम स्थापित करेगा, जहां समितियां अपनी समस्याएं व सुझाव दर्ज करा सकेंगी। उन्होंने मार्गों की मरम्मत, नालियों पर पटिया, साफ-सफाई, फॉगिंग, चूना छिड़काव, पेयजल आपूर्ति व डस्टबिन रखने जैसी व्यवस्थाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि विसर्जन स्थलों पर टेंट, पेयजल के लिए वॉटर टैंकर और एंटी लार्वा छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। महापौर ने बेसहारा पशुओं को शहर से बाहर करने और बिजली व जलभराव की शिकायतों का निस्तारण कराने का भरोसा भी दिलाया।

समितियों ने 23 अगस्त को होने वाली विसर्जन यात्रा के दौरान शराब व मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग की। बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, उपसभापति राजेश गोंड, पार्षद जय नारायण सिंह, संतोष सिंह, अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments