Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचिरंजीव हॉस्पिटल में पेसमेकर प्रत्यारोपण की सुविधा प्रारंभ

चिरंजीव हॉस्पिटल में पेसमेकर प्रत्यारोपण की सुविधा प्रारंभ

अयोध्या । नाका स्थित चिरंजीव हॉस्पिटल में प्रसिद्ध कार्डियोलॉजी डॉक्टर सत्येंद्र तिवारी जो पूर्व सलाहकार हृदय रोग विशेषज्ञ फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली के द्वारा पेसमेकर का सफल प्रत्यारोपण हुआ। अब प्रत्येक शनिवार को नाका स्थित चिरंजीव अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। चिरंजीव हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ उमेश चौधरी ने कहा कि चिरंजीव हॉस्पिटल में यह सुविधा होने से लोगों को मेट्रो सिटी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। आसानी से अब अयोध्या जिले के नाका स्थित चिरंजीव हॉस्पिटल में शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चिकित्सक मिलेंगे जो मरीज का उपचार करेंगे। निदेशक डॉक्टर जयंती चौधरी ने कहा की शनिवार को पहले मरीज केदारनाथ यादव जिनकी उम्र 73 वर्ष निवासी फिरोजपुर गंजा अयोध्या का पेसमेकर का सफल प्रत्यारोपण हुआ। अब वह पूरी तरीके से स्वस्थ है और उन्होंने इसके लिए चिरंजीव हॉस्पिटल का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डॉक्टर ए कुमार,डॉक्टर अविनाश साहू, राजेश यादव, विजेंद्र, आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments