Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरईंट भट्ठों, ढावो पर रेस्क्यू अभियान चलाकर बच्चों को किया जाएगा चिन्हित

ईंट भट्ठों, ढावो पर रेस्क्यू अभियान चलाकर बच्चों को किया जाएगा चिन्हित


अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमलेश कुमार मौर्य की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मिशन वात्सल्य की गाइडलाइन के अनुसार ग्राम एवं ब्लॉक पर गठित बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के विषय में समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बाल कल्याण समिति को प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं बाल सेवा योजना सामान्य के प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए एवं पात्रता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। बाल श्रम के विषय में जिलाधिकारी ने श्रम परिवर्तन अधिकारी को ईंट भट्ठों, ढावो पर रेस्क्यू अभियान चलाकर बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 181, 112 का प्रचार प्रसार विद्यालयों में करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, उप सीएमओ,जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, श्रम परिवर्तन अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य गायत्री देवी, पशुपति मिश्रा,सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष राम नायक वर्मा, सदस्य मनोज, संरक्षण अधिकारी प्रीति सिंह, टेक्निकल रिसोर्स पर्सन यूनिसेफ अनिल यादव तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments