Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमीना मंच कार्यक्रम में बच्चों ने सीखी आत्मविश्वास और सुरक्षा की सीख

मीना मंच कार्यक्रम में बच्चों ने सीखी आत्मविश्वास और सुरक्षा की सीख


जलालपुर अम्बेडकर नगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती भियांव में शनिवार को सुगमकर्ता राजकरन प्रजापति के नेतृत्व में मीना मंच का साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार गतिविधि का विषय  दस, नौ, आठ हर बच्चे को रहे याद कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना रहा।

सहायक अध्यापक अरशद कमाल ने चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन सेवा जैसे महत्त्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और उनके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में ये नंबर जीवनरक्षक साबित हो सकते हैं।

मीना मंच की बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से समुदाय को सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। नाटक में बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मकता भी प्रदर्शित की।

प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं। अंत में प्रदीप कुमार मौर्या ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments