Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलापरवाही एवं तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए बच्चे को रौंदा,मौत

लापरवाही एवं तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए बच्चे को रौंदा,मौत


◆  एकलौते पुत्र की मौत से सदमे में है पुरा परिवार


बसखारी अंबेडकरनगर। मनबढ़ युवक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाते हुए 8 वर्षीय बच्चे को रौंदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी चिकित्सालय बसखारी ले जाया गया।जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना में मृतक बच्चा अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था।जिसके मौत की खबर सुनकर परिवार सदमे में है।दुर्घटना रविवार की सुबह 9 बजे के करीब की हंसवर थाना क्षेत्र के बकड़ापुर लखन पुर गांव की बताई जा रही है। जहां पर 8 वर्षीय आयुष गुप्ता पुत्र बुद्धसेन सड़क के किनारे खड़ा था‌। आरोप है इसी बीच बसखारी की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए गांव का ही रहने वाला मनबढ़ युवक अंकुश वर्मा पुत्र बच्चू लाल निवासी बकड़ा पुर लखन पुर थाना हंसवर ने आरूष को जोरदार टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल आरूष को बसखारी स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरूष अपने मां-बाप की इकलौते संतान थे। और इनके पिता व परिवार के अन्य सदस्य रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते थे। आरूष अपनी मां के साथ गांव में ही रहते थे। अचानक उनकी मौत की खबर सुनकर दिल्ली में रहने वाले पिता व गांव में रहने वाले परिवार पर वज्रपात टुट पड़ा। वही दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची हंसवर पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। इकलौते पुत्र की मौत से सदमे में डूबी मां शांति देवी अपने पति के दिल्ली से आने तक शव को पुलिस को ना देने की जिद पर अड़ी रही। वही मृतक के शव को कब्जे में लेने के प्रयास में लगी पुलिस इकलौते पुत्र की मौत से परिवार पर टुटे ब्रजपात व गांव में गुंज रहे करुण क्रंदन आगे विवश नजर आई। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में प्रयुक्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments