Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

कटेहरी, अंबेडकर नगर । स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 91 वर वधुओं का मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया,तथा जोड़ों को विवाह का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। विवाह होने पर वर वधु एक दूसरे के गले में जयमाल डालकर हमेशा हमेशा साथ जीने का वचन दिया और शादी रूपी बंधन में बंध गए। इस दौरान विभाग की तरफ से प्रत्येक जोड़े को चेक, सामान भी दिया गया है। इस दौरान पूर्व सांसद व एमएलसी हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद रितेश पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ,एडीओ पंचायत अमर बहादुर तिवारी ,एडीओ पंचायत सहकारिता अरविंद कुमार पांडे, एपीओ मनोज कुमार चौबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी, प्रधान शोले वर्मा ,महेंद्र सिंह ,संतोष सिंह ,अजय पटेल ,दीपक कुमार, संतोष तिवारी, संजय यादव ,शीला वर्मा, केशव राम वर्मा, कुतुबुद्दीन आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत प्रतापपुर चमुर्खा के प्रधान विक्रम यादव द्वारा सभी जोड़ों को एक एक आम का पेड़ दान में उपलब्ध कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments