Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियों का...

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियों का करेंगे निरीक्षण


अयोध्या। राष्ट्रपति के प्रस्तावित अयोध्या दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह लगभग 10:05 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पार्किंग, प्रोटोकॉल तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments