Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों के साथ की बैठक


अंबेडकर नगर। जनपद में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस अकबरपुर एवम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने जिला मुख्यालय पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर राजित राम त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, सुरेश कन्नौजिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,सुधा वर्मा,के के त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,डाक्टर राना वीर सिंह,गौरव सिंह, रिंकल सिंह,आकाश वर्मा,जावेद मलिक,डाक्टर विनोद,विजय विश्वकर्मा,पंकज वर्मा,इंद्रेश निषाद,सुनील पासवान,दीपक तिवारी,प्रदीप गुप्ता शंकर,राम किशोर राजभर,श्रीकांत कन्नौजिया,दिनेश पाण्डेय,अमरेंद्र पाल,विद्यावती राजभर,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल,अंशुमान सिंह आदि ने स्वागत किया।

      भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता और तिरंगा अभियान के जिला संयोजक डाक्टर रजनीश सिंह के संयोजन में हुए जिला कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा  प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी के 75 वीं वर्ष पर भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला कर बूथों के प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का कार्य करने जा रही है। जिसके लिए 8 और 10 अगस्त को मंडलों की कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। कहा कि जातिवाद और क्षेत्रवाद की आवाज राष्ट्रवाद की आवाज के आगे फीकी पड़ जाती है।देश की आर्थिक नगरी मुंबई में आतंकी हमला तत्कालीन कमजोर कांग्रेस सरकार की वजह से हुआ था।पुलवामा आतंकी हमले का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में घुस कर आतंक वादियों को मार कर लिया था।देश के आजादी की शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा हर घर तिरंगा फहरा कर और तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों का सम्मान कर रही है।संगठन ने बूथ स्तर पर तिरंगा फहराने का निर्णय किया है।तिरंगा अभियान देश के शहीदों की शहादत का सम्मान है।13 वर्ष की आयु में बलिया के राम चंद्र विद्यार्थी तिरंगे को हाथ में लेकर वंदे मातरम का नारा लगाते हुए अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए थे।

        भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि देश कि भाजपा सरकार द्वारा आजादी की शतांदी उत्सव मनाया जाना देश भक्त सरकार की पहचान है। देश की आजादी के वीरों को प्रणाम।

        कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश की शहीदों का सम्मान भाजपा सरकार ने ही किया है।कांग्रेसी सरकारें देश की सीमा और सम्मान की चिंता किए बिना केवल सत्ता का खेल खेलते रहीं।तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments