Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री

तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री


अयोध्या। जीआईसी के मैदान में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप तीरंदाजी का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवम्बर को करेंगे। तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी सचिव अजय गुप्ता व संयुक्त सचिव योगेन्द्र राणा ने आईजी जोन प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन नय्यर व अन्य अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक हुई।

बैठक में प्रतियोगिता के आवश्यक तैयारियों पर समीक्षा की गयी। तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने कहा इस प्रतियोगिता के आयोजन से युवा पीढ़ी को तीरंदाजी प्रतियोगिता को समझने में और सीखने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिता को अयोध्या में कराने का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्रिया-कलापों के अलावा खेल जगत में भी अयोध्या का नाम आगे बढ़ाना है।  आवश्यक तैयारी हेतु सभी सम्बंधितों को समय से कार्य करने हेतु अपेक्षा किया गया है। इस प्रतियोगिता में 900 से 1000 प्रतियोगी भाग लेंगे जिसमें एसियार्ड खेल एवं पैरा ओलम्पिक में भाग लेने वाले एवं मेडल जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल है।

            इससे पूर्व अवनीश अवस्थी द्वारा राजकीय इंटर कालेज में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, विद्यालय के प्राचार्य, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अरविन्द द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खेल विभाग के उपनिदेशक तथा तिरंदाजी संगठन के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक हुई थी।  जिसमें सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग का पूरा आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments