Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री ने किया 35 जनपदों के लिए 3401 आगंनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया 35 जनपदों के लिए 3401 आगंनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास

– आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए गरम पक्का भोजन की हुई शुरुआत

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान से 35 जनपदों के 3401 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास किया तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए गरम पक्का भोजन योजना शुरूआत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के शुभारम्भ होने से प्रदेश के 1.89 लाख आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत लगभग 80 लाख बच्चें लाभान्वित होंगे। इस योजना का महिला स्वयंसेवी के माध्यम से जगह-जगह पोषाहार के लिए हर विकासखण्डों पर प्लांट स्थापित किये जायेंगे। इसके माध्यम से बच्चों का जहां शारीरिक विकास एवं पोषण होगा वही हमारा आधारभूत बाल विकास के कार्यो को बढ़ावा मिलेगा। यह विभिन्न सम्बंधित विभागों के समन्वय से चलाया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1.90 लाख आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें दो करोड़ से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 6 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं। पहली बार प्रदेश में हो 3 से 6 साल के 80 लाख बच्चों को हॉट कुक्ड मील प्रदान करने के कार्य शुरुआत हो रही है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा संदीप सिंह, महिला कल्याण एवं बाल कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक डा0 अमित सिंह चौहान, विधायक रामचन्द्र यादव, मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह के अलावा शिक्षकगण, आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments