Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश के प्रमुख उद्योगपति के यहां मिल्कीपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल...

प्रदेश के प्रमुख उद्योगपति के यहां मिल्कीपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री


मिल्कीपुर, अयोध्या। जिले की मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा उपाध्यायपुर में सोमवार दोपहर बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  प्रदेश एवं क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति एवं एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अनिल सिंह अपने भतीजे और व्यवसाई विनोद सिंह के पुत्र अंकित सिंह के विवाहोपरांत आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए योगी आदित्यनाथ निर्धारित कार्यक्रम से 40 मिनट की देरी से अपराह्न 4ः15 पर हवाई मार्ग से मिल्कीपुर के रामगंज के समीप बने हेलीपैड पर उतरे जहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल जमुनियामऊ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वर वधू को आशीर्वाद दिया तत्पश्चात परिवार के विमल सिंह राजू व विनय सिंह तथा भाजपा नेताओ से मुलाकात भी की। कार्यक्रम में अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments