Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोलिका दहन के लिए रखी गई लकड़ी को अराजक तत्वों ने लगाई...

होलिका दहन के लिए रखी गई लकड़ी को अराजक तत्वों ने लगाई आग

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा होलिका स्थल पर होलिका दहन के लिए रखी गई लकड़ी आदि को आग लगाकर फूक दिया गया जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले को शांत कराया और नवीन होली को स्थापित कराया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर की है। जानकारी के अनुसार जलालपुर अकबरपुर रोड शाहपुर फिरोजपुर सड़क के किनारे होलिका दहन के लिए लकड़ी आदि रख कर तैयारी की जा रही थी जिसे रविवार रात को अराजक तत्वों द्वारा  जला दिया गया जिसे देखकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। ग्रामीणों द्वारा उक्त घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन व उप जिलाधिकारी को दिया गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य कोतवाली प्रभारी सैफुल्लाअहमद पहुंचकर मामले की जानकारी लिया और मामले को शांत कराया। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामला शांत है और नवीन होलिका को स्थापित करवा दिया गया है अब किसी प्रकार का विवाद नहीं है। ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव ने कहा कि लगातार चार वर्षों से शरारती तत्वों द्वारा होलिका को जला दिया जा रहा है जबकि यहा कोई विवाद नहीं है और ना ही आज तक होलिका दहन स्थल की जमीन चिन्हित नही की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments