Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरौना गांव के पूजा पंडाल पर बवाल, असलहों के साथ पहुंचे दबंग,...

करौना गांव के पूजा पंडाल पर बवाल, असलहों के साथ पहुंचे दबंग, मुकदमा दर्ज


@ लालमणि पाण्डेय


अंबेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र के करौना गांव स्थित पूजा पंडाल पर शुक्रवार की रात शांति और भक्ति का माहौल अचानक बवाल में बदल गया। बताया जाता है कि नशे में पहुंचे कुछ युवक महिलाओं के ऊपर बाइक की रोशनी डालते और अभद्र भाषा बोलते रहे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो मारपीट तक की नौबत आ गई।

बताया जाता है कि इसी का बदला लेने के लिए हैबतपुर ज्ञानपुर से करीब डेढ़ दर्जन युवक लाइसेंसी बंदूक और अवैध असलहा लेकर गांव में आ धमके। पूजा पंडाल पर दबंगई का प्रदर्शन होते ही माहौल गीत-संगीत से बदलकर अफरा-तफरी और चीख-पुकार में तब्दील हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे उठाए तो असलहाधारी भाग खड़े हुए और अपना चारपहिया वाहन मौके पर ही छोड़ना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही महरुआ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और हालात काबू में किए। पुलिस ने आधा दर्ज दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments