Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांवरिया शोभा यात्रा पर चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने की पुष्प वर्षा,भगवा अंगवस्त्र...

कांवरिया शोभा यात्रा पर चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने की पुष्प वर्षा,भगवा अंगवस्त्र पहनाकर कांवरिया दल को किया रवाना


बसखारी अंबेडकर नगर। हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों के साथ  अयोध्या धाम के लिए निकले कांवरियों के जत्थे को नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने शिव भक्तों  को भगवा वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा भी की।  शुक्रवार को दरगाह रसूलपुर में स्थित काली माता चौराहा स्थान पर कांवरियों दल के लोग एकत्रित हुए। काली माता एवं कमला पंडित धाम पर पूजा अर्चना करने के बाद कांवरिया दल में शामिल सैकड़ो शिव भक्त डीजे की धुन पर हर हर महादेव बोल बम के जयकारों के साथ अयोध्या धाम जाने के लिए शोभायात्रा निकाली। जो दरगाह रसलपुर बाजार होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंची।शोभा यात्रा का नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता व अन्य लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कांवरिया दल में शामिल सभी शिव भक्तों को भगवा अंग वस्त्र पहनकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में कांवरियों के लिए जलपान सहित कई व्यवस्थाएं की गई थी। जिसकी देखरेख स्वयं नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी काफी मुस्तैद रही।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर नितेश कुमार तिवारी , थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बता दे कि नाग पंचमी के पावन पर गंगाजल लेने के लिए कांवरियों का मेला अयोध्या धाम जाने के लिए उमड़ पड़ता है। और तीन-चार दिन अथक परिश्रम के साथ पदयात्रा करते हुए  अपने-अपने क्षेत्र के शिवालियों में अयोध्या से लाए हुए गंगाजल से जलाभिषेक कर मनोवांक्षित फल प्राप्ति के लिए देव देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना करता है। कांवरियों के अथक परिश्रम एवं भक्ति भावना को देखकर जगह-जगह समाज सेवियों के द्वारा उनका स्वागत भी किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments