Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनवरात्रि पर चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने धार्मिक अनुष्ठान कर,की सुख शांति की...

नवरात्रि पर चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने धार्मिक अनुष्ठान कर,की सुख शांति की कामना


◆ सुंदरकांड,हवन पूजन के साथ ब्राह्मणों को भोजन एवं दक्षिणा देकर लिया आशीर्वाद


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा कार्यालय में नवरात्रि महोत्सव पावन पर्व पर चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने धार्मिक अनुष्ठान कर सुख शांति की कामना की। इस बार नवरात्रि की सप्तमी तिथि व शनिवार के अद्भुत समागम के बीच नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में शक्ति स्वरूपा जगत जननी की पूजा आराधना के साथ सुंदर पाठ, हवन, पूजन के साथ ब्राह्मणों को भोजन भी कराया। शासन के निर्देशानुक्रम में  वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हुए इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के साथ सभी सभासदों व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। नवरात्रि की सप्तमी तिथि शनिवार को सुबह पूजा आराधना के लिए नगर पंचायत कार्यालय की साफ सफाई की गई व रंगोली बनाकर सजाया गया। इसके बाद चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने पुरोहित के निर्देशानुसार  पूजा आराधना शुरू कर लोगों की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। नवरात्रि की विशेष पुजा अर्चना व सुंदरकांड के बाद हवन पूजन कर 11 ब्राह्मण को भोजन कराकर दान दक्षिणा की परंपरा का भी निर्वाह करते हुए चेयरमैन व सभासदों के साथ सभी मौजूद लोगों ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभासद निरंजन, मायाराम विनोद कुमार,राम जी, प्रदीप कुमार, अमन गुप्ता ,सुभाष निषाद, लालमन, मोनू निषाद, सूरज लाल, सुनीता देवी, सभासद प्रतिनिधि राम आधार यादव, बड़े बाबू अभिषेक यादव,राकेश प्रजापति, रूद्र प्रसाद उपाध्याय, सूरज लाल उपाध्याय,लालमन रावत,लालजी पासवान, हरिशंकर गुप्ता, सत्यम सिंघल, मोहित रमन, पवन मद्धेशिया, पवन जायसवाल सूरज मद्धेशिया, रतन जायसवाल, भीमसेन गुप्ता, रामकुमार, प्रतीक उपाध्याय, विनोद गुप्ता, हरिओम गुप्ता,हिमांशु सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments