Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचेयरमैन ओमकार गुप्ता ने सीसी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने सीसी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

बसखारी अंबेडकर नगर। शुक्रवार को लगभग 25 लाख रुपए के बजट से निर्मित होने वाले सीसी कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने शिलान्यास कर किया।सभासद प्रदीप कुमार ,मोनू निषाद व कई अन्य सभासदों की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने सीसी  सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा सही विकास परक योजनाओं का लाभ बग़ैर किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को  मिल ही रहा है। साथ ही जनता को और अधिक लाभ मिल सके इसके लिए भाजपा सरकार समाज एवं देश हित में कार्य करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित तमाम महापुरुषों के नाम से भी कई योजनाएं चलाकर क्षेत्र में विकास का कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत रामधनी निषाद के घर से लेकर मिराज के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 24 लाख 87 हजार का बजट निर्धारित किया गया है। सीसी कार्य के शिलान्यास के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के द्वारा लोगों को मिष्ठान खिलाफ कर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर रोशन निषाद, शिवम अग्रहरी, दिलीप निषाद,लिपिक अभिषेक यादव ,कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति,अखिलेश रावत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments