Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, भीड़ ने दो महिलाओं को दबोचा...

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, भीड़ ने दो महिलाओं को दबोचा — दो फरार

0
12

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को चेन स्नेचिंग की दुस्साहसिक वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।  गुदड़ी बाजार चौराहे के पास ई-रिक्शा में सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चार महिलाओं के गिरोह ने चेन स्नेचिंग किया। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर एक महिला और एक युवती को धर दबोचा, जबकि गिरोह की दो अन्य महिला सदस्य मौके से फरार हो गईं।

जानकारी के मुताबिक नियावां चौराहे की रहने वाली बुजुर्ग महिला दवा कराने के बाद ई-रिक्शा से चौक की ओर लौट रही थीं। पीडित महिला ने बताया कि रास्ते में तीन महिलाएं और एक युवती उसी रिक्शा में सवार हो गईं। यात्रा के दौरान एक युवती ने उनके पैर दबाने के बहाने ध्यान भटकाया, जबकि दूसरी महिला ने गले से करीब दो तोले सोने की चेन उतार ली।

जैसे ही रिक्शा चौक बाजार के पास पहुंचा, महिला को चोरी का एहसास हुआ और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। अफरा-तफरी में दो महिलाएं मौके से भाग निकलीं, लेकिन लोगों ने भाग रहीं एक महिला और एक युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अश्विनी पांडे ने बताया कि पूछताछ जारी है तथा फरार दो महिलाओं की तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here