Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन


◆ जनता की समस्याओं को लेकर आम जनता के बीच जाऊंगा- अरविंद सेन


अयोध्या। आरटीओ ऑफिस के समीप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से प्रत्याशी अरविंद सेन यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कई अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरी है। गरीबों की समस्याओं के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव, गरीब-गरीब होता जा रहा है। अमीर अमीर होता जा रहा है। जो भी समस्याएं हैं चाहे वह आर्थिक हो प्रशासनिक हो राजनीतिक हो सामाजिक हो इन सभी समस्याओं से आम जनता परेशान है। इन सभी समस्याओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी की जो संघर्षों की गाथा है। उसको उनके बीच में रखेंगे। इससे पहले भी इस जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी का एक इतिहास रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी के विचार से लोग प्रभावित हैं। लोगों को एक विकल्प की तलाश थी। जनता की समस्याओं को लेकर आम जनता के बीच जाऊंगा।

400 के पार के नारे पर बोले उन्होंने कहा यह उनकी कल्पना है उनकी सोच हो सकती है। लेकिन ऐसा संभव होने नहीं जा रहा है। देश के प्रदेश के साथ जिले का मतदाता शांत है। आज की तारीख में किसी की लहर नहीं है और ना ही मतदाता किसी से प्रभावित है इसलिए परिणाम भाजपा के अपेक्षा के अनुरूप नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments