Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला शक्तिकरण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं समर्पित :...

महिला शक्तिकरण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं समर्पित : गीता शाक्य

◆ भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित


◆ सम्मेलन में बनी विजय की रणनीति


अयोध्या। मतदान की तिथि करीब आने पर भाजपा ने घर घर सम्पर्क अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी की महिला मोर्चा ने हर घर दस्तक देकर आधी आबादी का शत प्रतिशत मत पार्टी के पक्ष में दिलाने की रणनीति बनाई है। महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने की रणनीति भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में बनाई गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि नारी सशक्तिकरण व महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं समर्पित है।



बेटियों की अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध तक की व्यवस्था की जा रही है। तीन तलाक जैसे कुप्रथा को समाप्त करके सरकार ने समाज के सभी वर्ग की महिलाओं के लिए कार्य किया है। इस चुनाव में टोली बनाकर हर घर की महिलाओं से मोर्चा को सम्पर्क स्थापित करना है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाये है। अपराधियों व माफियाओं पर कारवाई करके यूपी में भयमुक्त परिवेश सभी को दिया गया है। इस चुनाव में महापौर व सभी पार्षद प्रत्याशी को विजय दिलाने में अहम भूमिका महिला मोर्चा की होगी। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी ने कहा कि अयोध्या के चुनाव पर पूरे देश की निगाहें है। प्रदेश मंत्री डा ममता तिवारी ने कहा कि पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर लगातार सक्रियता बनाये रखना है। महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि अपने बूथ पर विजय दिलाना हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा, पार्टी के सभी मोर्चा, प्रकल्प व प्रकोष्ठ आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए पार्टी का प्रचार करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज मिश्रा, महापौर प्रत्याशी की पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, बसंती सिंह उपस्थित रही। संचालन प्रतिमा शुक्ला ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments