Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअम्बेडकर जयंती मनाने की धूम, निकाली गई शोभायात्रा

अम्बेडकर जयंती मनाने की धूम, निकाली गई शोभायात्रा

बसखारी अंबेडकर नगर। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती धूमधाम के साथ मनाए जाने का क्रम शनिवार को भी क्षेत्र में जारी रहा। क्षेत्र के कई स्थानों पर बीते 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का पर्व  शोभायात्रा निकालकर धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही शनिवार को भी कई स्थानों पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई।



नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के साथ कई स्थानों पर निकाली गई डॉक्टर भीमराव जयंती शोभायात्रा का समागम बसखारी बाजार में हुआ। क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों ने गांव में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अंबेडकर जयंती की एक दूसरे को बधाई दी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में डीजे की धुनो व जय भीम के जयकारों पर नीले वस्त्रों में लोग थिरकते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों से निकली शोभायात्रा  बाजार और नगर पंचायत क्षेत्र में भी भ्रमण करते हुए डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंची जहां पर डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला गया। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गई। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।इस दौरान शोभायात्रा का स्वागत भी जगह-जगह करने का कार्यक्रम बनाया गया था। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments