Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइमरजेंसी ओटी में 500 से अधिक ऑपरेशन पूरे होने पर जश्न, चिकित्सकों...

इमरजेंसी ओटी में 500 से अधिक ऑपरेशन पूरे होने पर जश्न, चिकित्सकों ने काटा केक


अम्बेडकर नगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग की ऑपरेशन थियेटर में शनिवार को जश्न का माहौल रहा। अवसर था विगत वर्ष इमरजेंसी में 500 से अधिक ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे होने का। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ केक काटकर खुशी साझा की और सभी को बधाई दी।

इस दौरान सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. अमित गुप्ता, आपातकालीन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश यादव, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, न्यूरोसर्जन डॉ. राघवेन्द्र, सहायक आचार्य डॉ. विवेक श्रीवास्तव, सिस्टर इंचार्ज विजयश्री सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि टीमवर्क और समर्पण की बदौलत यह उपलब्धि संभव हो सकी है तथा भविष्य में मरीजों को और बेहतर व त्वरित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार पिछले वर्ष आपातकालीन ओटी में विभिन्न विभागों के कुल 4630 ऑपरेशन किए गए, जिनमें 4295 माइनर और 335 मेजर सर्जरी शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक ऑपरेशन अस्थि रोग विभाग से संबंधित रहे। चिकित्सकों ने इस उपलब्धि को मरीजों के भरोसे और टीम की मेहनत का परिणाम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments