Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम डैशबोर्ड रैंकिंग की समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई...

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग की समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश


◆ विद्युत विभाग के अधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई, नोटिस जारी करने का निर्देश


अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की अगस्त 2025 रैंकिंग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि पोर्टल पर डाटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीडीओ ने खराब रैंकिंग वाले विभागों को इस माह में सुधार लाने के निर्देश दिए। सभी खंड विकास अधिकारियों को फैमिली आईडी के कार्य को प्राथमिकता देने और शादी-विवाह योजना के लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को निर्देशित किया गया कि सभी छात्रों का पंजीकरण 20 सितंबर तक हर हाल में पूरा हो। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।  जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अनुपस्थित अधिकारियों को  कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश  दिया।

बैठक में उद्यान, कृषि, एनआरएलएम, मनरेगा, आवास, ग्राम विकास, जल निगम, पर्यटन, नगर निगम, राजकीय निर्माण निगम, आवास विकास परिषद और सेतु निगम सहित विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि समय पर डाटा फीडिंग सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो।

बैठक में जिला अर्थ संख्याधिकारी अशोक कुमार ने बिंदुवार विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments