Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedबुजुर्ग की बांके के प्रहार से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

बुजुर्ग की बांके के प्रहार से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

मिल्कीपुर, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया पूरे जखवा में रविवार को ही 65 बर्षीय बुजुर्ग की बाके के प्रहार से मौत के मामले में घटना के तीसरे दिन मृतक की बहू सोनिया की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने उसके चचिया ससुर गोली बाबा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है
रविवार की रात छप्पर के नीचे सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग जय राम की उनके सगे भाई गोली बाबा ने बांके से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया था जिन्हें पहले सीएचसी खंडासा में भर्ती कराया गया उसके बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया जहां डाक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया पीएम रिपोर्ट के बाद शव गांव पहुंचा जहां मंगलवार देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष खंडासा विनय कुमार यादव ने बताया कि बहू की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments