Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकूट रचित चेक देकर जमीन का बैनामा कराए जाने के मामले में...

कूट रचित चेक देकर जमीन का बैनामा कराए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कूट रचित चेक देने व नशीला पदार्थ खिलाकर बैनामा कराए जाने के मामले में पुलिस  उपाधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के नोनहर गांव निवासिनी रीता देवी पत्नी हरीलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति शराब व गांजा के आदी हैं। विपक्षीगण शीला, उमेश और अभिषेक ने बीते पांच अक्तूबर को धोखाधड़ी करके जमीन को बैनामा करा लिया। उप निबंधक जलालपुर के समक्ष चेक पर प्रार्थिनी के पति को देने का अंकन दस्तावेज पर चार लाख रुपये का चेक दिखाया गया है जो यूनियन बैंक का है। जबकि चेक पिछले वर्ष चार अक्टूबर का है, जो मुकेश के द्वारा देना दिखाया गया है, जबकि वर्तमान समय में मुकेश विदेश में निवास कर रहा है। हरीलाल का कोई खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में नहीं है । जानकारी होने के बाद शिकायती पत्र दिया  पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध 419, 420, 467, 468, 471 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments