Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रक बेचने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा...

ट्रक बेचने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। ट्रक बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये वसूलकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर कासिमपुर गांव का है। उक्त गांव निवासी संतोष कुमार ने अपने पूर्व परिचित नरेंद्र प्रताप गौड़ निवासी सुरहुरपुर थाना मालीपुर को बिहार में ट्रक की मरम्मत हेतु छह लाख रुपए दिए थे तथा बनवाकर ट्रक ले आने के पश्चात 18 लाख रुपए में उसे ही बेचने का सौदा तय किया था। सौदा तय होने के पश्चात संतोष कुमार द्वारा 8 लाख रूपये यूनियन बैंक के माध्यम से महिंद्रा फाइनेंस को ट्रांसफर किया गया जिसके एवज में उसे आरोपी द्वारा दो चेक भी दिए गए। इस बीच ट्रक को नो ड्यूज मिल जाने के बाद जब आरोपी द्वारा ट्रक को बेचने में हीला हवाली की जाने लगी तो पीड़ित संतोष कुमार द्वारा कई बार पंचायत करने के पश्चात रुपए वापस लेने का समझौता किया गया तथा आरोपी द्वारा सात लाख तिरपन हजार रूपये वापस भी कर दिया गया। अब आरोपी पीड़ित के शेष रुपए वापस नहीं दे रहा है तथा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।जिससे परेशान होकर पीड़ित द्वारा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देखकर जान माल की रक्षा की गुहार लगाई गई है। पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर नरेंद्र प्रताप,सर्वेश,योगेश,दुर्गेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments