Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में दर्ज हुआ...

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताते चले कि बीते शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नगर के मित्तूपुर रोड स्टेट बैंक के सामने स्थित संदीप कुमार अग्रहरी की 21 वर्षीय पत्नी अंकिता   की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीड़ित पिता ने पति समेत परिवार के अन्य जनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कराते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर सास ,ससुर, नंद, पति समेत पूरे परिवार के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्या  ने बताया कि मृतका के पिता पंकज अग्रहरि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments