Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदिव्यांग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी को पुलिस...

दिव्यांग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। दिव्यांग किशोरी के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी अधेड़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है । प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है । जानकारी के अनुसार लगभग 13 वर्षीय लड़की  बीते शनिवार को अपने घर के पास खेल रही थी तभी आरोपी फूलचंद  पहुंचा और उसको पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ की सूचना पर परिजन दिव्यांग किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे । जहां पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ आदि की धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया । कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments