Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसलाकर भगाए जानें के मामले में दो महिला सहित...

किशोरी को बहला फुसलाकर भगाए जानें के मामले में दो महिला सहित तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। किशोरी को बहला फुसला कर भगाये जाने के मामले मे पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दो महिला व एक पुरुष समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पडताल शुरू कर दी है।

मामला कोतवाली अन्तर्गत एक गांव की है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री को एक अप्रैल को लगभग 10बजे दिन मे पूजा,आरती निवासी गौरा कमाल व धीरज विश्वकर्मा भाऊकुआ थाना जलालपुर बहला फुसला कर भगा ले गये। काफी खोजबीन किया गया परन्तु कही पता नही लगा न ही ये सब कुछ पूछने पर बता रहे है जिससे हम सबको किसी अनहोनी की शंका जता रही है। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पडताल शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो यह एक गैंग है जो लडकियों को बहला फुसला कर भगाने का कार्य करते हैं। इससे पूर्व भी कई वारदात कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments