Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विवाहिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा और अधिक दहेज की मांग को लेकर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।जलालपुर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला जलालपुर कोतवाली के फतेहपुर मोहिबपुर गांव का है।पीड़िता तैयबा खातून ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका विवाह अकबर अली निवासी वचन चंद पटी, थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर के साथ पांच वर्ष पूर्व हुआ था।दोनो की शादी से चार वर्ष की एक बच्ची भी है। ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता ने यह भी कहा है कि सास, ससुर और नंदोई समेत ससुरालीजन अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने और तलाक देने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अकबर अली समेत तारोबेगम,आसमा,मकसूद अली और मो. मुजाहिद के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम  समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments