Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से युवती का कोई सुराग नहीं मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ निवासी एक युवती जो अपने मामा के घर जैतपुर क्षेत्र में पिछले दो महीने से रह रही थी, उसे पड़ोस के जनपद आजमगढ़ के थाना पवई क्षेत्र के पचरुखवा गांव निवासी सचिन नामक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। आरोपी को एक दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि सचिन बीते कुछ समय से युवती से मोबाइल फोन पर बात करता था। 21 मई की रात करीब 10 बजे, आरोपी ने युवती को फोन कर घर के बाहर बुलाया। युवती घर में रखे लगभग 50 हज़ार नकद और पांच कीमती सोने-चांदी के जेवरात लेकर चुपचाप घर से निकल गई। आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ले गया।

परिजनों ने युवती की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर अंततः थक-हार कर बुधवार देर शाम जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया, आरोपी सचिन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती और आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है। परिजन युवती की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments