Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

विवाहिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जलालपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट ,दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि छः वर्ष पूर्व मेरी शादी विपक्षी अली असगर मोहल्ला जाफराबाद कोतवाली जलालपुर के साथ हुई थी कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा और हम लोगों के संसर्ग से एक बच्ची भी पैदा हुई जो 4-5 साल की है। विपक्षीगढ़ दहेज लोभी व क्रूर है जो दहेज के लिए ताने मारने लगे तुम्हारे घर वाले ने भंगियों जैसा दहेज भी नहीं दिया है दहेज को लेकर आए दिन मुझे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने लगे ससुराल के ही मोहल्ले में मेरा मायका है इसलिए मैं अपनी बेइज्जती बचाने के लिए चुपचाप रही लेकिन जब मामला गंभीर हुआ तो मां-बाप से बताना पड़ा मैं भविष्य को देखते हुए उसके मायके वाले कभी लाख कभी 50 हजार ,20 हजार देकर उन्हें शांत करते थे। इधर अगस्त 2024 के महीने में विपक्षी  एक मुश्त 12 लख रुपए की मांग की  जिसे मायके वालों को देना नामुमकिन था मांग ना पूरी होने से विपक्षी क्रोधित हो गए और झूठे इल्जाम लगाने लगाने लगे 29 अगस्त की रात में अली असगर उनके मां-बाप मूसा, रेहाना उसकी बहने जरीन, जूर्रियत व भाई मोहम्मद दानिश ने भद्दी भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकियां देते हुए तमाम इल्जाम लगाकर मारपीट कर घर से निकाल दिया अपने घर पहुंच कर मैं खुद सुलह समझौता की कोशिश की लेकिन प्रार्थी गण मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments