Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर।  न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है।

 प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर हमजा गांव का है, जहां की पीड़ित महिला के पुत्र द्वारा अर्पित, हेमंत वर्मा के बाग का आम तोड़कर खा लिया गया ,रंजिश के कारण हेमंत वर्मा व अन्य तीन महिलाओं ने एकजुट होकर लाठी, डंडे व राड से लैस होकर गाली गलौज करते हुए पीड़ित महिला पर घर में घुस कर हमला बोल दिया। विपक्षियों ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने के साथ  कपड़ा फाड़ कर अर्धनग्न कर दिया। मारपीट का फायदा उठाते हुए एक महिला ने पीड़िता का गले में पहना सोने का हार भी छीन लिया। हल्ला गोहार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया। इस मारपीट की वजह से पीड़ित महिला के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई तथा शरीर का हिस्सों में भी चोटें आयी। घटना के लिखित शिकायत पुलिस में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंततः पीड़िता को प्राइवेट में अपना इलाज करवाना पड़ा। इसके बाद अन्य पुलिस उच्च अधिकारी द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं किए जाने के कारण 21 जुलाई को पीड़िता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में अपने शरीर में लगी चोटों का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया तथा दिनांक 22 को जिला अस्पताल अकबरपुर में अपने हाथ का एक्सरे करवाया। इसके बाद पीड़िता ने 26 जुलाई को पंजीकृत डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगाई लेकिन इस पर भी कोई सुनवाई नहीं की गई। उपरोक्त घटनाक्रम से आहत पीड़ित महिला ने न्यायालय के शरण लेते हुए मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। अंततः न्यायालय के निर्देश पर जलालपुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments