Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज

छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर चौराहे से सामान लेकर लौट रही युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 23 जुलाई को करीब शाम 4:00 बजे सामान लेने के लिए मालीपुर चौराहा मेरी पुत्री गई हुई थी जहां से वह घर वापस लौट रही थी जब वह एक ट्यूबवेल के पास पहुंची तो प्रिंस यादव मेरे लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। वह किसी तरीके से भाग कर घर पहुंची जब इस मामले की शिकायत  प्रिंस यादव के घर पहुंच कर किया तो 25 जुलाई को प्रिंस यादव ,नेहा यादव मेरे घर पर आकर गाली गलौज करने लगे और जब इसका विरोध किया तो मुझे और मेरे दूसरी पुत्री को इन लोगों ने लात घूँसों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपी मौजूदा समय में अपने ननिहाल मालीपुर में रह रहा है। पीड़िता मां की शिकायत पर पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments