Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररूपया लेकर दूसरे को जमीन का बैनामा कर देने के मामले में...

रूपया लेकर दूसरे को जमीन का बैनामा कर देने के मामले में मुकदमा दर्ज

अंबेडकर नगर। रूपया लेकर जमीन दूसरे को बैनामा कर दिया। पीड़ित ने जब अपना रूपया वापस मांगा तो उसे धमकियां दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीड़ित संजय सिंह पुत्र स्व0 फौजदार सिंह, निवासी ग्राम- राजेपुर धावा, थाना अकबरपुर, ने आरोप लगाया कि वृजेश सिंह पुत्र रामनाथ सिंह, निवासी ग्राम आशापार, थाना जैतपुर ने अपने जमीन गाटा संख्या-92मि0 रकबा 0.2180 हे0 स्थित मोहल्ला शहजादपुर तहसील – अकबरपुर,में से अपने हिस्से की जमीन का सौदा पच्चीस लाख रूपये में अक्टूबर 2020 में किया था। वृजेश सिंह को नगद तीन लाख रुपये तीन किश्तों में दिया था, अपने खाते यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा टाण्डा से दिनांक 16.10. 2020 को 2 लाख 50 हजार रूपया वृजेश सिंह के खाते में डाला, उसके बाद दिनांक 19.01.2021 को 2 लाख, 20.01.2021 को 50 हजार, 15.05.2021 को एक लाख 01.07.2021 को एक लाख, 29.07.2021 को 3 लाख, 26.10.2021 को 3 लाख 80 हजार, 15.12.2021 को दो लाख ग्रामीण बैंक, कुर्की बाजार, 14.01.2022 को 2 लाख तथा अपनी पत्नी रंजना सिंह के खाते यूनियन बैंक टाण्डा से दिनांक 21.03.2021 को एक लाख रूपया बृजेश सिंह के खाते में दिया था। रुपया देने के बाद जमीन का बैनामा लिखने को कहा, तो एक माह बाद लिखने की बात करके टालते रहे, इस तरह कई माह बीत गया,जब शंका हुआ तो तहसील अकबरपुर में पता किया, तो पता चला कि वृजेश सिंह ने उस जमीन का बैनामा माह अगस्त में ही अजीत कुमार वर्मा को कर दिया है। जब वृजेश सिंह से सम्पर्क किया, तो प्रार्थी को गाली गलौज व जान से मार डालने की धमकी देने लगा। संजय सिंह ने बताया कि बृजेश सिंह ने कपटपूर्वक छल करके 21 लाख 80 हजार रुपया हड़पकर लिया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments