Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर ,अंबेडकर नगर।  बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से  32 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है । मालीपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी रंजीत पाण्डेय पुत्र स्व० योगेंद्र पांडे सोमवार देर शाम अपनी बहन के घर से वापस आ रहे थे तभी रामगढ़ रोड पेठिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही चाचा नरेंद्र पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय राज किशोर पांडे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments