Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के पैकौली गांव में बीते मंगलवार को दुपट्टे के सहारे लटकती मिली महिला के शव के मामलें में पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर महिला के पति, सास ,ससुर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पैकौली निवासिनी मेहरुन्निसा 30 वर्ष पत्नी शहंशाह का शव दुपट्टे के सहारे उस के छप्पर नुमा घर में लटकता मिला था। सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो वहां का दृश्य देख कर संन्न रह गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरीजनों पर हत्या कर शव टांग देने का आरोप लगाया था। जिस क्रम में पुलिस ने पति शहंशाह,ससुर व सास के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जैतपुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments