Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम प्रधान से मारपीट वा गाली गलौज करने के मामले में दर्ज...

ग्राम प्रधान से मारपीट वा गाली गलौज करने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर, अंबेडकर नगर । दलित ग्राम प्रधान के घर पहुंच कर पिटाई करने,जान से मारने की धमकी तथा जातिसूचक शब्दों के साथ भद्दी भद्दी गालियां देने के आरोप में पुलिस ने एससी/ एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दिया है । घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतूपुर बिल्टई का है। ग्राम प्रधान राम यश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दो जनवरी की रात 11 बजे के लगभग गांव के सुधीर सिंह पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह व श्री कृष्ण पाण्डेय पुत्र राज नारायण पाण्डेय मेरे घर पहुंचे और बिना किसी कारण के दरवाजे पर गाली गलौज कर रहे थे जिसे मना करने पर मारने पीटने लगे। हल्ला गुहार पर गांव के लोगों को आता देख जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्राम प्रधान की तहरीर पर मालीपुर पुलिस में इन दोनों के खिलाफ एससी /एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments