Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedशिक्षिका का बैग छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज

शिक्षिका का बैग छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस स्कूटी सवार शिक्षिका का बैग लेकर फरार हुए मामलें में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जनपद सुल्तानपुर के पसियापारा थाना दोस्तपुर निवासिनी साजेदा सिद्दीकी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह बाबा बरुआ दास पीजी कालेज परुइया आश्रम में शिक्षिका है। गुरुवार को दिन लगभग दो बजे वह अपनी स्कूटी से जलालपुर से घर जा रही थी। इसी बीच जलालपुर मालीपुर रोड पर परुइया आश्रम के समीप एक अपाची सवार दो युवक पीछे से पहुंचे और स्कूटी के सामने रखे बैग को लेकर फरार होगये। बैग में एक सोने की चेन,कान का टप्स व मोबाइल थी। मामलें में पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की तलाश की जारही है जल्द ही खुलासा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments