Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदलित युवक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

दलित युवक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकरनगर। सलाहुद्दीन पुर चौराहे पर खड़े दलित की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के आधा दर्जन लोगों ने मिल कर पिटाई कर दी और  मरणासन्न हालत में छोड़ कर फरार हो गये। पिटायी से व्यक्ति के शरीर की कई जगह हड्डियां टूट गयी। पीड़ित के पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दो ज्ञात व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मालीपुर थानाक्षेत्र के सलाहुद्दीन पुर निवासिनी चांदनी पत्नी संदीप ने पुलिस से शिकायत किया है कि उस का पति संदीप सोमवार को गांव के चौराहे पर खड़ा था। इसी बीच गांव के ही आयुष प्रजापति, भारत यादव समेत चार अज्ञात लोग पहुंचे और उस के पति पर टूट पड़े और मिल कर उस की पिटाई कर दी। पिटायी से शरीर पर गम्भीर चोटें आई और शरीर की तीन जगह से हड्डी टूट गयी। विपक्षी उस के पति को मरा समझ कर जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। मामलें में पत्नी की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने दो नामजद समेत आधादर्जन के विरुद्ध एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में एसओ मालीपुर प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments