Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाइबर फ्राड के मामले में मुकदमा दर्ज

साइबर फ्राड के मामले में मुकदमा दर्ज

बीकापुर अयोध्या। आनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से साइबर फ्राड करने वाले के खिलाफ कोतवाली बीकापुर में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर निवासी अरविंद प्रताप सिंह द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उनका बैंक खाता बैंक आफ इंडिया रिकाबगंज अयोध्या शाखा में संचालित है। 3 अक्टूबर 2024 को गलत ट्रांजैक्शन फोन पे ऑनलाइन साइबर फ्रॉड द्वारा यूटीआर से 29609 रुपए तथा 2002 रुपए कट गया। जिसकी शिकायत उनके द्वारा साइबर पुलिस हेल्पलाइन 1930 पर 10 अक्टूबर को की गई थी। साइबर क्राइम पोर्टल पर उनका 27000 रुपया होल्ड कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments