Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकरनगर।  सपा व बसपा प्रत्याशी के पतियों समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले मे विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर में फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा 4 अप्रैल को लगभग 6:00 क्षेत्र के भ्रमण पर थे तभी जलालपुर कस्बे के सराय चौक के पास नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी फरजाना खातून के पति कमर हयात अपने लगभग 40-50 समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे जो वर्तमान में लागू नगरीय निकाय चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है । टीम की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया है। इसी प्रकार से 4 अप्रैल को सुबह लगभग 8:00 बजे फ्लाइंग स्क्वायड टीम भ्रमण पर थी तभी विकास नगर कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी खुर्शीद जहां के पति अबुल बशर अंसारी अपने 25 से 30 समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे इनके ऊपर भी आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments