Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबालिका से छेड़ छाड़ के मामले मे मुकदमा दर्ज

बालिका से छेड़ छाड़ के मामले मे मुकदमा दर्ज

बसखारी अंबेडकर नगर। बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में बसखारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।मामला चार दिन पूर्व का थाना क्षेत्र से संबंधित एक गांव का बताया जा रहा है। जहां पर पीड़ित मां ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री को जबरदस्ती ले जाने का असफल प्रयास करने का आरोप गांव के ही एक युवक के ऊपर लगाकर बसखारी पुलिस से करवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही अजीत कुमार निषाद पुत्र जयराम निषाद बीते एक जून को उसके घर में आकर उसकी नाबालिक पुत्री को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करने लगा।जिसका विरोध करने पर आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह भी बताया है कि उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है और वह अपने सात वर्षीय पुत्र व दो पुत्रियों के साथ घर पर रहती है। रोजी-रोटी के सिलसिले में पति के बाहर रहने के कारण उसका पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। वही इस मामले में पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर बसखारी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments