Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

महिला की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकर नगर।  महिला की पिटाई के मामलें में पुलिस ने दो महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला कटका थानाक्षेत्र के जल्दीपुर भियांव का है। गांव निवासिनी प्रेम शीला ने पुलिस से शिकायत किया है कि बीते 24 मई को वह अपने घर से सटी पैतृक आबादी की भूमि पर बैठी कुछ काम कर रही थी। इसी बीच विपक्षी सौरभ,शिवमूरत, शांति व गीता एक साथ आये और उस की भूमि पर गढ्ढा खोद कर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर सभी विपक्षी एक जुट होकर उसे मारने पीटने लगे। जिससे उस के सिर में गम्भीर चोटे आयीं सिर फट गया वह नीचे गिर पड़ी। विपक्षी लाठी,डंडा और सरिया से लैस थे शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे पति बुधिराम, भतीजा राहुल और जेठ राधेश्याम की भी विपक्षियों ने लाठी डंडे से पिटायी कर दी। पीड़ित महिला समेत सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव में भर्ती कराया गया। जहां गम्भीर रूप से घायल प्रेमशीला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामलें में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments