Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेल्स मैन के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

सेल्स मैन के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के साथ मारपीट करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने दुकान में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के जीवत बरौना स्थित देसी शराब की दुकान पर बीते नौ जून को  घटित हुई थी। रुकुनपुर कासिमपुर निवासी विजेंद्र कुमार देसी शराब की दुकान का सेल्समेन है नौ जून की शाम मरहरा टडवा उजारी गांव निवासी सत्यदेव यादव ठेका पर पहुंचकर जबरदस्ती शराब मांगने लगा जब शराब नहीं दिया गया तो दुकान खोलकर अंदर घुस गया और मुझे मारने पीटने लगा मारपीट से आंख ,नाक ,मुंह पर चोट आई और नाक से खून बहने लगा चक्कर आकर गिर पड़ा जब तक अन्य लोग बीच बचाव को पहुंचते तब तक दबंग सत्यदेव यादव जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सेल्समेन विजेंद्र यादव की तहरीर पर आरोपी सत्य देव यादव के विरुद्ध दुकान में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments