Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधर्मांतरण के मामले में दर्ज मुकदमें में गवाहों को धमकी देने के...

धर्मांतरण के मामले में दर्ज मुकदमें में गवाहों को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जबरन धर्मांतरण के मामले में चल रहे मुकदमे में पैरवी करने और गवाहो को धमकी देने के मामले में मालीपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण मालीपुर थाना अंतर्गत तारा कला गांव का है। उक्त गांव निवासिनी इंद्रावती ने बताया कि पूर्व में धर्मांतरित हो चुके मोहम्मद हुसैन उर्फ़ श्यामलाल, अब्दुल रहमान उर्फ़ विकास त्रिपाठी, हिना अब्दुल रहमान तथा मुमताज़ के द्वारा जबरदस्ती धर्मान्तरण कराकर मुसलमान बनने का दबाव डाला जा रहा था। इसकी शिकायत किए जाने पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें जांच के उपरांत अपराध पाए जाने पर विपक्षियों की गिरफ्तारी भी की गई थी जो जमानत पर बाहर आ गए हैं। बीते 29 अगस्त को अदालत में पैरवी के दौरान ज़ब महिला अपने वकील से बात कर रही थी तभी विपक्षी अब्दुल रहमान अपनी पत्नी हिना रब्बानी के साथ आया और अपने खिलाफ गवाही देने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपराधिक प्रवृत्ति के शातिर विपक्षी की धमकी और उसके गैंग के कारनामों से भयभीत महिला ने उक्त घटना की तहरीर दी थी जिस पर थाने द्वारा कार्रवाई न करने पर महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई गयी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मालीपुर पुलिस द्वारा महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments