Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोली चलने की झूठी सूचना  देने के मामले में मुकदमा दर्ज

गोली चलने की झूठी सूचना  देने के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। गोली चलने की झूठी सूचना  देने के मामले में मालीपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक  कार्यवाही शुरू कर दी है। बीते शनिवार को पीआरवी 1675 के प्रभारी विकास यादव को राकेश कुमार  निवासी भिसवां चितौना ने सूचना दिया कि गांव के ही शैलेश  व मोनू ने उसके ऊपर गोली चला दिया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ व जांच पड़ताल किया तो पता चला सूचना फर्जी व झूठी है। सूचना देने वाले ने अपनी निजी दुश्मनी में विपक्षियों को फसाने के लिए पुलिस को भ्रमित किया जिस के बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने के मामले में राकेश कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments